Search KhabarFast

Press ESC to close

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रामलीला मैदान में गरजेंगे राहुल और खड़गे

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रामलीला मैदान में गरजेंगे राहुल और खड़गे

Congress Ramleela Madian Railly: कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के आरोपों को लेकर बड़ी रैली करने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी- मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हो रही है और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है। 

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के आलाकमान समेत बड़े नेता शामिल होंगे। रैली में राहुल और खड़गे के अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रैली में शामिल होने की संभावना है। रैली से पहले कांग्रेस के तमाम नेता कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन आएंगे, उसके बाद रामलीला मैदान जाएंगे।

दूसरे दलों को न्योता नहीं

कांग्रेस की वोट चोरी के खिलाफ इस रैली में शामिल होने के लिए किसी भी अन्य दल को न्योता नहीं दिया है। अब कथित वोट चोरी के खिलाफ अभियान के तहत 5.40 करोड़ हस्ताक्षर जुटाए जा चुके हैं। रैली के बाद कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति से समय मांगेंगे और उनके कार्यालय को ज्ञापन और हस्ताक्षर सैंपेंगे।  

भाजपा ने साधा निशाना 
 
भाजपा ने कांग्रेस की रैली पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी जब भी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में नहीं होते हैं, तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और वोट चोरी के आरोप लगाते हैं। लेकिन, जीत मिलने पर उसी प्रक्रिया को स्वीकार कर लेते हैं। लोकतंत्र चयनात्मक भरोसे पर नहीं चल सकता और हार पर सिस्टम को बदनाम करना गलत है। उन्होंने कहा कि बिना सबूतों के परिणामों पर सवाल उठाना राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Anant Singh On Bankipur BYElection Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद, एक तरफ प्रशांत किशोर गदगद हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए के नेताओं का रिएक्शन लगातार आ रहा है। भाजपा से लेकर जदयू तक के नेताओं ने बांकीपुर की हार पर अपना बयान दिया है।

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast