'Hand to Hand' campaign: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, ‘देश और प्रदेश के लिए रक्षक है’

'Hand to Hand' campaign:  'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, ‘देश और प्रदेश के लिए रक्षक है’

'Hand to Hand' campaign: श्रीगंगानगर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया। बता दें कि इसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी।

इस पर सीएम गहलोत ने कहा बॉर्डर जिले देश और प्रदेश के लिए रक्षक है, यह इलाकाकांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हमारी कमजोरी है कि हम काम की मार्केटिंग नहीं करते, गुजरात मॉडल का माहौल बनाया गया। हर क्षेत्र में वह पीछे है। कोरोना में सब ने गुजरात का हाल देखा है। आपके आशीर्वाद से तीसरी बार में मुख्यमंत्री बना है। 36 कौमों का आशीर्वाद मिला है, देश में कहीं भी राजस्थान जैसी स्कीम नहीं है।चिरंजीवी योजना तो नजीर बन गई है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे प्रदेश वासियों के लिए चिरंजीवी योजना गरीब को ध्यान में रखकर बना योजनाएं रहे हैं। श्रीगंगानगर प्रदेश का सिरमौर जिला है यहां के लोग बहुत अच्छे हैं।यहां के लोग पूरे प्रदेश का अन्न से पेट भरते हैं, पता नहीं कुछ समय से लोग हमसे दूर क्यों होते जा रहे हैं।महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

Leave a comment