GUJARAT-HIMACHAL ELECTION RESULT: हिमाचल में नहीं बदला रिवाज, गुजरात में भाजपा की बंपर जीत

GUJARAT-HIMACHAL ELECTION RESULT: हिमाचल में नहीं बदला रिवाज, गुजरात में भाजपा की बंपर जीत

नई दिल्ली: हिमाचल में एक बार फिर 5 साल बाद सरकार बदलने का रिवाज कायम रहा है। इस रूझानों में कांग्रेस ने बढ़त रहा रखी है। पार्टी ने 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 25 और 3 सीट पर निर्दलीय आगे हैं। वहीं दूसरी और गुजरात में भाजपा ने एक तरफा जीत हासिल की है। रूझानों के मुताबिक बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गुजरात में कांग्रेस का अब तक सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है। साथ ही वोट प्रतिशत में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे।ताजा रुझानों के अनुसार, BJP को 158 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं CONGRESS 17 सीटों पर आगे चल रही है,इसके साथ ही AAP भी महत्वपूर्ण बढ़त बना रही है और आप इस समय 5-6 से सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि, 1960 से गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन अब तक के चुनावी इतिहास में कांग्रेस का प्रदर्शन कभी इतना खराब नहीं रहा है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। पार्टी 40 सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी को 25 सीटों पर बढ़त है। 3 सीट पर निर्दलीय आगे हैं। हिमाचल प्रदेश में करीब 35 साल से ये रिवाज रहा है कि हर 5 साल में जनता सरकार बदल देती है। इस बार भी यही हुआ है, जनता बीजेपी के साथ से सत्ता लेकर कांग्रेस को सौंपती नजर आ रही है।

Leave a comment