Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Election: AAP से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस? मतगणना के बीच संदीप दिक्षित का बड़ा बयान

Delhi Election: AAP से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस? मतगणना के बीच संदीप दिक्षित का बड़ा बयान

Delhi Election Result: दिल्ली के सभी 70 सीटों पर मतगणना शुरु हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दिक्षित का बड़ा बयान सामने आया है। संदीप दिक्षित ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर कहा "गठबंधन के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। ये आलाकमान का फैसला है। वोटों की गिनती होने दीजिए।" गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और AAPसाथ में चुनाव लड़ी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच बात नहीं बन पाई और AAP-कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया।  

अलका लांबा का बयान आया सामने

कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कालका जी के लोगों ने रमेश बिधूड़ी को पसंद किया है, उनकी भाषा के कारण लोगों में गुस्सा था। मेरा मानना ​​​​है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट खोने जा रहे हैं। आतिशी को भी भारी सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने सीएम होने के बाद भी काम नहीं किया।"

भाजपा ने किया जीत का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के कल दिए गए बयानों से पता चलता है कि वे हारने वाले हैं। आज दिल्ली की जनता तय करेगी कि वे विकास के साथ जाएंगे या भ्रष्टाचार के साथ। मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता ने विकास का रास्ता चुना है और नतीजा हमारे पक्ष में होगा।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast