जानें देश में क्या है कोरोना का हाल, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों ने गंवाई जान

जानें देश में क्या है कोरोना का हाल, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल की तुलना में आज गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,431 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,45,50,454 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 45 लाख 50 हजार 450 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 28 हजार 429 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 39 लाख 47 हजार 756 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 45,440 सक्रिय मामले है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 123 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 112 डिस्चार्ज हो गए है। साथ ही प्रदेश में किसी भी व्यक्ति मौत नहीं हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 474 हो गई है। प्रदेश में 20,02,695 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।            

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 82 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में 10,43,467 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 356 सक्रिय मामले है।         

इसके साथ ही केरल में 2,088 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 15,556 पर पहुंच गई है।

Leave a comment