संचार उपग्रह GSAT-30 अंतरिक्ष में लॉन्‍च

संचार उपग्रह GSAT-30 अंतरिक्ष में लॉन्‍च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ताकतवर संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT-30) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

इसरो का GSAT-30 यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन-5 द्वारा शुक्रवार तड़के 2।35 मिनट पर छोड़ा गया, जोकि जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्‍च हुआ।

इस तरह भारत ने इस साल यानि 2020 के पहले मिशन को सफलता के साथ पूरा किया। दरअसल, GSAT -30 इसरो द्वारा डिजाइन किया और बनाया गया एक दूरसंचार उपग्रह है। यह एक इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे राज्य-संचालित और निजी सेवा प्रदाताओं को संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

यह भारत की टेलिकम्युनिकेशन सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जीसैट-30 संचार उपग्रह इनसैट-4ए की जगह लेगा। इसे वर्ष 2005 में लॉन्च किया गया था।

इसका वजन करीब 3100 किलोग्राम है। लॉन्चिंग के बाद 15 सालों तक काम करता रहेगा। इसमें दो सोलर पैनल और बैटरी है, जिससे इसे ऊर्जा मिलेगी।

Leave a comment