नई दिल्ली: भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं और लोग इस विडियो को पंसद भी कर रहे हैं। यह विडियो सुर्खियों में छाई हुई हैं।
दरअसल, यह वीडीयो इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन 6’’ के फाइनल्स का है। इस शो में एक्टर अनुपम खेर भी फाइनल्स में जज के तौर पर पहुंचे थे। तभी भारती ने अपने मजाकिया अंदाज में अनुपम खेर से शादी करने की इच्छा जाहिर करती हैं। इतने में ही एक्टर अनुपम खेर कहते हैं कि तुम जो सेट के अलावा मुझे फोन करती थीं उसका क्या? फिर भारती अपने दिल कि बात बोलते हुए कहती हैं कि अनुपम जी आपको फोन करना तो केवल एक बहाना है, मैं तो आप से मोहब्बत करती हूं। और भारती अपना सिर शर्म से झुका लेती हैं। फिर एक्टर अनुपम खेर कॉमेडियन भारती सिंह से कहते हैं, 'मैंने सुना है आपने शादी कर ली है, मोहब्बत कर ली है, प्यार में है आप। भारती सिंह फिर कहती हैं, नहीं सर, 15 मिनट पहले ही शादी हुई है मेरी आप कहें तो हर्ष को तलाक दे देती हूं।
यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है। जिसमें किरण खेर और अनुपम खेर का भी रोमांस देखने को मिल रहा है। शो पर किरण खेर भी मस्ती करते हुए नज़र आ रही हैं। इसके अलावा विडीयो में मलाइका अरोड़ा और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं।