
Weather Updata: देश के कई हिस्सों में इन दिनों सर्दी का सितम शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में शीतलहर के प्रकोप के बीच कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने देश के 3 राज्यों के लिए बारिश की संभावना बताई है। इसके साथ ही 12 शहरों में घने कोहरे का भी अलर्ट है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की। वहीं, कई शहरों का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकती है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी
पहाड़ी इलाकों में संभलकर रहने की जरूरत है। IMD ने 7 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। शिमला और मनाली में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ठंडी हवाओं से भी लोगों का बुरा हाल है। 6 दिसंबर को हिमाचल के लाहौल स्पीति के ताबो में हवा की स्पीड 39 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों का सर्दी से बुरा हाल है। इस बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। फिर भी समुद्र के किनारे रहने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसीलिए मछुवारों और किनारे रहने वाले लोगों को सावथधा
Leave a comment