दिल्ली में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी, तापमान में जबरदस्त गिरावट

दिल्ली में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी, तापमान में जबरदस्त गिरावट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं इसके साथ दिल्ली-एनसीआर को घने कोहरे ने चारों तरफ से घेर लिया है. जिसके बाद दिल्ली में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है. कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान भी गिर सकता है. दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन वाली ठंड ने कहर मचा रखा है.

इसके साथ आने वालें दिनों में दिल्ली का तापमान काफी गिर सकता है. बारिश के समय दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. लेकिन तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. घना कोहरा से राजधानी दिल्ली विजिविलिटी कम जसके कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई थी.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठड़ बढ़ गई है. इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है.तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा उत्तर प्रदेश लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। पटना में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा

Leave a comment