आज फिर CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़े रेट

आज फिर CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़े रेट

नई दिल्ली: आज फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रूपये प्रतिकिलो बढ़ाए गए है। जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपए किलो हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने आज दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। वहीं  नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबादमें सीएनजी  बढ़कर 78.17 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि गुरूग्राम में इसकी कीमत 83.94 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।

आपके बता दें कि बीते 6 दिनों में लगातार दूसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के 2 रुपये दाम बढ़ाए गए थे। आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के रेट को स्थिर हैं लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ गए। बता दें कि सीएनजी पेट्रोल के मुकाबलेआम लोगों के लिए एक सस्ता ईंधन विकल्प था। लेकिन इसकी कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल-डीजल को पहले से ही 100 रुपए के पार चल रहा है और अब सीएनजी भी 80 रुपए पार करने की लाइन में लग गई है। सीएजी महंगी होने से दिल्ली जैसे शहरों में ऑटो वालों के लिए भी समस्याएं बढ़ रही हैं।

वहीं गैस प्राइस के साथ-साथ क्रूड ऑयल भी लगातार महंगा चल रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई हैं। आज शनिवार को क्रूड ऑयल 112 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ने का दबाव बना हुआ है।

Leave a comment