Search KhabarFast

Press ESC to close

CM योगी ने इन नेताओं पर ली चुटकी, बोले- अनुभव के हिसाब से आंकड़ों में गलती की उम्मीद नहीं थी

CM योगी ने इन नेताओं पर ली चुटकी, बोले- अनुभव के हिसाब से आंकड़ों में गलती की उम्मीद नहीं थी

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट पेश करने का अवसर मिला है। सीएम ने बताया कि बजट पर हुई चर्चा में सत्ता पक्ष के 109 और विपक्ष के 58 सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले सभी विभाग अपनी नई कार्ययोजना पेश करेंगे, ताकि योजनाओं को समय पर लागू किया जा सके।

सरकार करेगी कर्ज को कमजोर- योगी

मुख्यमंत्री ने वित्तीय आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2016-17 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत से अधिक था, जो अब घटकर करीब 2 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज को भी कम करने की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में कर्ज 27 प्रतिशत है, जिसे घटाकर 23 प्रतिशत तक लाया जाएगा।

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और शिवपाल यादव पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि नेता प्रतिपक्ष उम्र और अनुभव के हिसाब से आंकड़ों में गलती नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने बजट के आंकड़ों को गलत तरीके से पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकारी आय लगभग 43 हजार करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

यूपी हुआ टॉप राज्यों में शामिल- सीएम

सीएम ने विकास का विजन बताते हुए कहा कि भारत तब विकसित होगा जब राज्य विकसित होंगे, राज्य तब विकसित होगा जब जिले और गांव विकसित होंगे। उन्होंने दावा किया कि पहले यूपी पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब प्रदेश देश के टॉप तीन राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026-27 तक प्रदेश की जीडीपी 40 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज है और यूपी के लोगों की देश-विदेश में इज्जत बढ़ी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कवायद, सहारनपुर में अखिलेश का मंथन; पार्टी के सांसद रहे मौजूद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अभी दूर है लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार यानी 2 सितंबर को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के घर पहुंचे।

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast