पंजाब-हरियाणा के सीएम ने इस मुद्दे पर दिखाया सकारात्मक रुख, जानें

पंजाब-हरियाणा के सीएम  ने इस मुद्दे पर दिखाया सकारात्मक रुख, जानें

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री के बीच एक बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल ने मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पंजाब विश्वविद्यालय में हिस्से की बहाली के लिए सकारात्मक कदम बढ़े है।

सीएम ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक हुई। वैश्विक स्तर पर शिक्षा का प्रसार जितना हो उतना युवाओं के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थान देश की उन्नति में सहयोग करें। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय जिसमें हरियाणा के कॉलेज का भी एफिलिएशन हो। हरियाणा ने पंजाब सरकार को कहा युवाओं के भविष्य के लिए पंजाब के कॉलेज भी यदि हरियाणा के साथ जुड़कर काम करना चाहे तो आपका स्वागत है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर पंजाब विश्वविद्यालय को हरियाणा आगे बढ़ाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए मांगा कुछ वक्त है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है। सभी तथ्यों और पिछले विषयों पर हमने बात की है। बातचीत का एक और दौर 5 जून को होगा। मुझे उम्मीद है 5 जून को कोई ना कोई निष्कर्ष अवश्य निकलेगा।

Leave a comment