सीएम मनोहर ने किया मेट्रो का सफर

सीएम मनोहर ने किया मेट्रो का सफर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहादुरगढ़ से दिल्ली तक का सफर मेट्रो में किया। उनका भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंदर दलाल ने मेट्रो स्टेशन पर किया स्वागत।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम लोगों की तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक बार फिर से इस्तमाल किया है। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहादुरगढ़ से दिल्ली तक का सफर मेट्रो में किया। मुख्यमंत्री रोहतक में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली से दिल्ली लोट रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहादुरगढ़ पहुंचे। जहां झज्जर जिलाध्यक्ष बिजेंदर दलाल ने उनका स्वागत किया। बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा शुरू की। पहले मुख्यमंत्री ने यात्रा टिकट खरीदा और आम लोगों की तरह ही मेट्रो में सवार हो गए।

मेट्रो में उन्होंने लोगों से अपने 5 साल के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में लोगों से राय ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। यह कोई पहली बार नहीं है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सादगी का परिचय देते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज़ किया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहादुरगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से बहादुरगढ़ का सफर मेट्रो के जरिए कर चुके हैं। इतना ही नहीं सीएम दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर करने के लिए रेलगाड़ी का प्रयोग भी कर चुके हैं।

Leave a comment