अधीर रंजन के बयान की सीएम मनोहर लाल ने की निंदा, ‘सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए’

अधीर रंजन के बयान की सीएम मनोहर लाल ने की निंदा, ‘सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए’

चंडीगढ़:  भारत के राष्ट्रपति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान का सीएम मनोहर लाल ने निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हुई है। कांग्रेस के नेता इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों से उनका(राष्ट्रपति) अपमान कर रहे हैं, यह घोर निंदनीय है। अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपमानजनक शब्द बोलकर देश की राष्ट्रपति का जिस तरह से अपमान किया है, वो बहुत ही निंदनीय है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति चुनकर आई। अधीर रंजन के विवादित बयान के बाद भाजपा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा के नेता पूरे देश विरोध प्रदर्शन किया है।

अधीर रंजन चौधरी के बयान पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल किया। जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद को बदनाम किया, हर भारतीय को कांग्रेस और सोनिया गांधी की आलोचना और बहिष्कार करना चाहिए। गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां असंवैधानिक हैं और राष्ट्रपति की गरिमा को खराब करती हैं। ऐसी टिप्पणी के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ राष्ट्रपति का भी अपमान किया गया है। कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a comment