Search KhabarFast

Press ESC to close

“तीन महीने में दूसरी बार मुझे…”, CM आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

“तीन महीने में दूसरी बार मुझे…”, CM आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Atishi Attack On Modi Gov: दिल्ली की सीएम आतिशी ने दावा किया कि उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट बीजेपी सरकार ने कैंसल कर दिया है। हमारा घर छीना जा रहा है। चुनाव घोषणा की एक रात पहले ऐसा हुआ। ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया है।

तीन महीने में दूसरी बार मुझे आवास से निकाला- सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा, "आज दिल्ली के चुनाव की घोषणा हुई है. दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है, उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, जो आवास मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट हुआ है, तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकालकर बाहर फेंक दिया।"

'भारतीय जनता पार्टी को लगता है ये काम रोक देंगे'

इसके आगे उन्होंने कहा, "चिट्ठी भेजकर मुख्यमंत्री आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया। एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास छीन लिया। तीन महीने पहले भी इन्होंने यही किया था। जब मुख्यमंत्री बनी, आवास से मेरा और मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वो घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करने से हमारे काम रोक देंगे।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'हर नए वोट पर रहेगी नजर...', अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, फर्जी वोट जुड़वाने की साजिश का लगया आरोप

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनावों से पहले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए निशाना साधा है। उन्होंने BJP और उसके 'षड्यंत्रकारी साथियों' पर उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नकली वोट जोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट (ASDD) वोटर्स की कैटेगरी के तहत एक खास इंटेलिजेंस कैंपेन चला रहे हैं।

Political News: सोनिया गांधी की किताब लॉन्च होते ही भावुक हुए राहुल, बचपन की यादें कीं साझा

Political News: सोनिया गांधी की यादों की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और सीनियर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक इमोशनल ट्रिब्यूट लिखा। इसमें उन्होंने बचपन की यादें ताज़ा कीं और उनकी हिम्मत, सेंसिटिविटी और ज़िंदगी की मुश्किलों का प्यार से सामना करने की काबिलियत पर बात की।

UP Election:उत्तर प्रदेश में आखिर कैसे कम हो गए 1.27 करोड़ हिंदू वोटर? CM योगी ने बताई इसके पीछे की वजह

UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। यानी वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार की जा रही है। अब इसी एसआई को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों सीएम योगी ने कहा था कि लगभग 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast