‘BJP का सफाया हो रहा है’ पीएम मोदी और गृह मंत्री को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

‘BJP का सफाया हो रहा है’ पीएम मोदी और गृह मंत्री को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM और गृह मंत्री ने गुजरात में डेरा डाल रखा है। राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और यात्रा देश के हर राज्य के लिए है, जिसमें गुजरात भी शामिल है। वे देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं तो वे अपनी बात भी रखेंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही PM और अमित शाह का यहां(गुजरात) आना बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि BJP का सफाया हो रहा है, इसलिए उनके आने का सिलसिला बढ़ गया। PM का कद बहुत बड़ा है उन्हें आने की क्या ज़रूरत है। ये यह दर्शाता है कि उनकी हालत बहुत कमज़ोर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में डेरा डाल रखा है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और यह यात्रा देश के हर राज्य के लिए है। इसमें गुजरात भी शामिल है। वह देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं तो वे अपनी बात भी रखेंगे।

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह(श्रद्धा हत्याकांड) एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं यह नई बात तो नहीं है। लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।

Leave a comment