दिल्ली- NCR में छाया घना कोहरा

दिल्ली- NCR में छाया घना कोहरा

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद आज बुधवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए है।

सड़कों पर कोहरे के आलम यह रहा कि गाड़ी चलाने वालों को सामने कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। दिल्ली के रिंग रोड, बारापुला फ्लाईओवर, यमुना के आस पास के इलाकों में कोहरे का ज्यादा असर दिखाई दिया। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कोहरे का असर रेल और हवाई मार्गों पर भी दिखाई दिया।

सुबह 5:30 तापमान 8 डिग्री के करीब ही था पर कोहरा दिल्ली वालों के लिए परेशानी लेकर आया है दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद 23 जनवरी से उत्तर पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट आना शुरु होगी और 24 जनवरी तक तापमान में मामूली गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। जानकारी के मुताबिक इंडिया गेट पर भी कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला। कई इलाकों में तापमान 7 डिग्री भी दर्ज किया गया।

Leave a comment