चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

चिराग पासवान बने LJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को दिल्ली में चिराग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है।

दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग की ताजपोशी की गई।19 साल बाद लोजपा को नया अध्यक्ष मिला है। बता दे कि जब से लोजपा पार्टी का गठन हुआ है तभी से इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान रहे हैं। पिछले दिनों रामविलास पासवान ने खुद यह संकेत दिया था कि चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी। हाल ही में रामविलास पासवान की सहमति से उनके नवनिर्वाचित सांसद भतीजे प्रिंस राज को लोजपा के प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई थी।

Leave a comment