‘AAP भाजपा की B-टीम है’ अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

‘AAP भाजपा की B-टीम है’ अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नई दिल्ली:  हिमाचल में चुनावी रिजल्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया है। साथ ही आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आप पार्टी को भाजपा की B टीम कह दिया है। उन्होंने कहा कि आप  कहती थी कि कांग्रेस बिल्कुल साफ है और गुजरात में AAP की सरकार बन रही है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है लेकिन फिर हमें मतगणना के आखिरी राउंड तक इंतज़ार करना चाहिए। धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि AAP भाजपा की B-टीम है।

चुनाव के रूझान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी मतगणना चल रही है हमें आखिर तक इंतज़ार करना चाहिए लेकिन जो हमारी उम्मीद थी कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है। यह दर्शाता है कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कायम है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। पार्टी 39 सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी को 26 सीटों पर बढ़त है। 3 सीट पर निर्दलीय आगे हैं। हिमाचल प्रदेश में करीब 35 साल से ये रिवाज रहा है कि हर 5 साल में जनता सरकार बदल देती है। इस बार भी यही हुआ है, जनता बीजेपी के साथ से सत्ता लेकर कांग्रेस को सौंपती नजर आ रही है।

Leave a comment