Search KhabarFast

Press ESC to close

Chhattisgarh: बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो नक्सली ढेर

Chhattisgarh: बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो नक्सली ढेर

Naxal Encounter In Bijapur: बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर डीआरजी और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 2नक्सली मारा गया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। हालांकि इस क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी भी रहती है।

सर्चिंग के लिए निकली थी टीम

यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम को छत्तीसगढ़ के एक नेशनल पार्क एरिया में हुई। ग्राम पिल्लूर के पास देर रात से यह मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए नेशनल पार्क एरिया की ओर निकली थी, तभी यह घटना हुई।

नक्सली गतिविधियों को रोकने का उद्देश्य

पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाते रहते हैं। इन अभियानों का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। इन अभियानों में अक्सर मुठभेड़ें होती रहती हैं, जिनमें दोनों पक्षों को नुकसान होता है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast