Chhattisgarh NEWS: रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के मामले में सीएम का बड़ा बयान, यूपी सीएम पर कसा तंज

Chhattisgarh NEWS: रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के मामले में सीएम का बड़ा बयान, यूपी सीएम पर कसा तंज

Chhattisgarh NEWS: रामचरितमानस की प्रर्तियां जलाए जाने के मामले में सीएम बघेल का बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियां जलाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी यह सूट करता है, और उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी यह सूट करता है,कोई कार्रवाई नहीं हो रही और केवल वहां वोटों की राजनीति हो रही है।

2023- 24 के केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसानों की तो आय दुगनी नहीं हुई,पर फर्टिलाइजर की सब्सिडी 22 प्रतिशत कम कर दी गई। एलपीजी की सब्सिडी में 75 प्रतिशत की कमी की गई। मनरेगा में 32 प्रतिशत और किसान सम्मान निधि में 12% की कमी हो गई। प्रधानमंत्री कृषि संचार सिंचाई सहायता कार्यक्रम में  17 और अल्प सब्सिडी में 21% की कमी की गई। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। कुल मिलाकर यह बजट किसान मजदूर निम्न वर्ग और आम लोगों के लिए निराशा का बजट है।

अडानी ग्रुप के शेयर गिरने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सवाल इस बात का है मैने कल ही शंका जाहिर की थी जितने भी कर्मचारी के एनपीएस है जिसके 3 मैनेजर है। आज सभी अखबारों ने इसे उठाया है की एनपीज सभी राशि LIC में गई है उस पैसे का क्या हुआ। इनका 8 लाख करोड़ रुपया डूबने की वजह से अब इसका घाटा सीधे कर्मचारियों को होगा। भारत सरकार को इश्योर करना चाहिए की कर्मचारियों का पैसा उन्हें मिलेगा। देश भर के कर्मचारी जो स्टेट सर्विस में है इससे उन्हें सबसे झटका लगा है। भाजपा अच्छे दिन आयेंगे के नारे लगवाकर वोट तो लोगो से डलवा लिए पर अब क्या। बैंक ने सबका साथ तो ले लिया पर विकास किसका हुआ। इस बारे में सदन में चर्चा होनी चाहिए यह देश की जनता का विषय है।

रामचरित मानस पर सीएम बघेल ने कहा कि यह ग्रंथ रामायण और राम के बारे में है राम को किसी भी रूप में देखा जा सकता है। मरते-मरते भी हम राम का नाम लेते है। रामायण को लेकर कहा किसी भी धर्म ग्रन्थ से सूक्ष्म तत्व को भी विचार करके ग्रहण करना चाहिए। जो आज आपके लिए जरूरी है। इस पर विवाद करना गलत है। हर किसी के लिए हर बात सही नहीं हो सकती। इन मामलों पर जो भी विवाद पैदा किए जा रहे है वह केवल वोट के लिए किए जा रहे है। 2023 और 24 चुनाव नजदीक है इसलिए ये सारे विवाद हो रहे है। सभी को अपनी वोट की चिंता है।

Leave a comment