Mungeli Kusum Plant accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड क्षेत्र में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में दर्दनाक हादसा हुआ। प्लांट की चिमनी गिरने से 25से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 9लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के दौरान मजदूर खा रहे थे लंच
हादसे के समय मजदूर लंच कर रहे थे। प्लांट में लोहे की पाइप बनाने की फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था। तभी अचानक चिमनी गिर गई और कई मजदूर मलबे में फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही सरगांव थाने की पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आसपास के जिलों से भी आपदा प्रबंधन और राहत टीमें बुलाई गई हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
मलबे को हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने का काम तेजी से जारी है। स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिस की टीमें मिलकर राहत कार्य में जुटी हैं। बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा से विशेष आपदा प्रबंधन दल बुलाए गए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
एसपी भोजराज पटेल का बयान
मुंगेली एसपी भोजराज पटेल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अनुमान है कि मलबे में अभी 3-4लोग फंसे हो सकते हैं। मलबा हटने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आपदा प्रबंधन और राहत दल बचाव कार्य में पूरी ताकत से जुटे हैं।
यह घटना क्षेत्र के लिए बड़ी त्रासदी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Leave a comment