प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नई दिल्ली: हिमाचल की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेलमीडिया से रूबरू हुए है।उन्होंने कहा कि गुजरात की जो स्थिति है वो सभी को पता है। हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा पिछले 8-10 सालों से जिस तरह की राजनीति कर रही है, उससे किसी भी प्रकार की संभावन से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे पहले उन्होंने आप पार्टी को भाजपा की B टीम कह दिया है। उन्होंने कहा कि आप  कहती थी कि कांग्रेस बिल्कुल साफ है और गुजरात में AAP की सरकार बन रही है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है लेकिन फिर हमें मतगणना के आखिरी राउंड तक इंतज़ार करना चाहिए। धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि AAP भाजपा की B-टीम है।

चुनाव के रूझान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी मतगणना चल रही है हमें आखिर तक इंतज़ार करना चाहिए लेकिन जो हमारी उम्मीद थी कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है। यह दर्शाता है कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कायम है।

Leave a comment