Search KhabarFast

Press ESC to close

Health Tips: ChatGPT बना हेल्थ के लिए खतरनाक, रिसर्च में आया सामने

Health Tips: ChatGPT बना हेल्थ के लिए खतरनाक, रिसर्च में आया सामने

Health Tips: आज के समय में AI का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। भारत समेत दुनियाभर के देशों में ChatGPT और Gemini जैसे एआई चैटबॉट्स अपना प्रभाव डाल रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने से लेकर कंपनी में मेल लिखने तक लोग हर काम के लिए इनका इस्तेमाल करने लगे हैं। वहीं एक नई स्टडी में सामने आया है कि AI का ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर डेमोक्रेसी एंड टेक्नोलॉजी ने स्टडी में पाया कि चैटबॉट कई मामलों में लक्षणों को छिपाने, नुकसान पहुंचाने वाले बर्ताव को बढ़ावा देने के साथ-साथ अस्वस्थ बॉडी स्टैंडर्ड को बढ़ावा देने काम कर रहे हैं।

खतरनाक पैटर्न को मिल रहा बढ़ावा

इस स्टडी के अनुसार, एआई चैटबॉट खतरनाक पैटर्न को बढ़ावा दे रहे हैं। एक मामले में गूगल जेमिनी ने कम हुए वजन को छिपाने के लिए मेकअप ट्रिक बताई और साथ ही ऐसा तरीका भी बताया, जिससे व्यक्ति को ऐसा लगे कि उसने काफी खाना खाया है। वहीं OpenAI के चैटजीपीटी ने लगातार आ रहीं उल्टियों को छिपाने की गाइडेंस दी।

रिसर्चर ने दी सलाह

रिसर्चर का कहना है कि चैटबॉट में ये केवल टेक्निकल नजरअंदाजी नहीं है, बल्कि पब्लिक हेल्थ से जुड़ी चिंता है। ये एआई सिस्टम ऐसा पर्सनलाइज कंटेट और इमेज जनरेट कर सकते हैं, जो नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह खाने की आदतों को भी प्रभावित करता है। दुनियाभर में लाखों लोग इससे जूझ रहे हैं और ये एआई चैटबॉट इसके लक्षण छिपाने की सलाह दे रहे हैं। इससे परिवार और दोस्तों को लक्षण नजर नहीं आएंगे, जिससे पीड़ित को समय पर मदद नहीं मिल पाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cough Syrup New Rules: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये वाली दवा, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं खरीदी जा सकेंगी।

कोविड-19 ने फिर बढ़ाई चिंता...आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 8 नए मामले, इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में एक बार फिर कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पिछले कुछ हफ्तों में जिले में कोविड-19 के 8 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

कोलन कैंसर की वजह से कोशिकाएं बदल रही हैं अपनी पहचान, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Colorectal cancer: वैज्ञानिकों ने एक आणविक स्विच की पहचान की है जो यह समझाने में मदद कर सकता है कि कोलोरेक्टल कैंसर अधिक घातक क्यों हो जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जब GATA6 नामक जीन-विनियमन कारक का स्तर कम हो जाता हैय़

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast