आज का इतिहास: चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत किया गया था बरामद, बम धमाकों में 23 लोगों की हुई थी मौत

आज का इतिहास: चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत किया गया था बरामद, बम धमाकों में 23 लोगों की हुई थी मौत

नई दिल्ली: आज का इतिहास कई ऐसी घटनाओं पर आधारित है जिसको जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। 17 मई यानी आज के दिन दुनियभर को अपने मुक फिल्म से हंसाने वाले अभिनेता चार्ली चैपलिन का चोरी हुए ताबूत बरामद किया था। दरअसल चार्ली अपने मुक फिल्म से लोगों का मनोरंजन किया करते थे। उन्हें देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चाहे और सराहे जाते थे। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि चार्ली की मौत के बाद उनका ताबूत चोरी हो गया था।

 चोर उनकी कब्र को खोदकर ताबूत को निकाल ले गए थे और इनके परिवार से ताबूत के बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी। हालांकि चोरों को धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने 17 मई के दिन उन चोरों को पकड़ लिया था और ताबूत बरामद कर लिया था। इसके अलावा भारतीय खेलों के इतिहास में 17 मई का दिन बहुत खास महत्व रखता है। 17 मई, 2010 में भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे।

बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता था। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला था। इसी के साथ आज ही के दिन क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया था।

  देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749 : 'चेचक' के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 :भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 2,872 पर पहुंचा। मरने वालों की कुल तादाद 90,927 के पार।

Leave a comment