CHAITRA NAVRATRI DAY 2: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, इस तरह करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

CHAITRA NAVRATRI DAY 2: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, इस तरह करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

MAA BRAHMACHARINI: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से संयम और त्याग की भावना जागृत होती है, जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा।

चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन

दरअसल 22 मार्च (2023) से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि नौ दिन तक चलेंगे। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। जिसके बाद घरों में कन्याओं को भोजन कराकर अपने व्रत को खोला जाता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है।

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और मां ब्रह्मचारिणी की इस दिन पूजा की जाती है। कहा जाता है कि भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कारण इन्हें ब्रह्मचारिणी नाम से जाना जाता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि?

मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के समय पीले अथवा सफेद वस्त्र धारण करें। मां को सफेद वस्तुएं अर्पित करें। ज्ञान और वैराग्य का कोई भी मंत्र जपा जा सकता है। मां ब्रह्मचारिणी के लिए "ॐ ऐं नमः" का जाप करें। जलीय आहार और फलाहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। देवी को चांदी का अर्ध चन्द्र भी अर्पित करें। "ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः" का कम से कम 3 माला का जाप करें। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र

  • ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
  • या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।

Leave a comment