छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की DATESHEET

छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की DATESHEET

नई दिल्ली: सीबीएसई छात्रों का परीक्षा को लेकर इंजतार खत्म हो गया हैं। सीबीएसई बोर्ड ने 2022-23 के 10वीं और 12वी कक्षा के छात्रों की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। ये ऐलान शेड्यूल के जरिए किया गया हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

दरअसल सीबीएसई बोर्ड 2022-2023 के शैक्षणिक सत्र के बोर्ड एग्जाम के लिए तारीखों का ऐलान कर लिया हैं इसके मुताबिक, 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं कक्षा की डेटसीट

•             16 फरवरी को रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, टूरिजम, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड इन्श्योरेंस

•             17 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक, अकाउंटेंसी

•             20 फरवरी को लैंग्वेज

•             27 फरवरी को इंग्लिश

•             4 मार्च को साइंस

•             6 मार्च को होम साइंस

•             9 मार्च को बिजनेस एलिमेंट्स

•             11 मार्च को संस्कृत

•             13 मार्च को कम्प्यूटर, आईटी, एआई

•             15 मार्च को सोशल साइंस

•             17 मार्च को हिंदी

•             21 मार्च को मैथ्स

डेटसीट को ऐसे करें डाउनलोड

1: डेटशीट जारी होने के बाद, सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2: होम पेज पर, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा।

3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख सकेंगे।

Leave a comment