अब इस तारीख तक रद्द रहेंगी Go First की सभी फ्लाइट्स, कंपनी ने दी जानकारी

अब इस तारीख तक रद्द रहेंगी Go First की सभी फ्लाइट्स, कंपनी ने दी जानकारी

Go First Flight Ticket Refund: गो फर्स्ट की फ्लाइट्स इन दिनों रद्द चल रही है। इस बीच खबर सामने आ है कि रद्द की तारीख को बढ़ा दिया है। बता दें कि भारी कर्ज के दबाव से एयलाइंस गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स को अब 28 मई 2023 तक कैंसिल कर दिया गया है। इकी जानकारी कंपनी दी है। इससे पहले भी कई बार एयरलाइंस ने सभी फ्लाइट्स को रद्द किया था. पहले 26 मई तक सभी उड़ानें रद्द थीं।

जानकारी के अनुसार, ट्विटर पर पोस्ट करते हुए एयरलाइंस ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खेद है कि परिचालन कारणों से, गो फर्स्ट की उड़ानें 28 मई, 2023 तक रद्द रखने का तय किया गया है। उड़ान रद्द होने के कारण हुई सुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। एयरलाइंस ने कहा कि जल्द ही सभी यात्रियों को भुगतान रिफंड कर दिया जाएगा।

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि यात्रियों के लिए फिर से बुकिंग शुरू की जाएगी। हालांकि इसके लिए कोई डेट नहीं जारी की गई है।

Leave a comment