बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 8 जवान समेत 14 लोगों की मौत

बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 8 जवान समेत 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश बुर्किना फासो में दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। जिसमें 14लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि आतंकी की में मृतकों में 8 सेना के जवान भी शामिल है। हमले की जानकारी सुरक्षाबलों को दी गई जिसके बाद शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए है। वहीं सेना द्वारा हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी अफ्रीकी के बुर्किना फासो में आतंकी हमला हुआ जिसमें 8 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले की जानकारी सुरक्षा द्वारा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने एक गांव पर हमला बोल दिया। वहीं हमले में 6नागरिक मारे गए हैं।

सालों से जिहादी हमलों से जुझ रहा है

बता दें कि बुर्किना फासो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है और 2015से जिहादी हमलों से जूझ रहा है। यहां असंतुष्ट सैन्य अधिकारियों ने इस साल दो तख्तापलट भी किए हैं। पहले हमले में हथियारबंद लोगों ने सफी गांव पर धावा बोला। इसमें आठ लोगों की जान चली गई। दूसरा हमला मारकोय इलाके के पास हुआ इसमें छह नागरिकों की मौत हो गई।

Leave a comment