Search KhabarFast

Press ESC to close

BTS JIN और IU का चिल्ड्रेनस डे पर बच्चों को गिफ्ट, किया 250 मिलियन वॉन का दान

BTS JIN और IU का चिल्ड्रेनस डे पर बच्चों को गिफ्ट, किया 250 मिलियन वॉन का दान

KPOP News: दक्षिण कोरिया में चिल्ड्रेनस डे के अवसर पर बीटीएस के जिन और आईयू ने दिल को छू लेने वाली पहल की है। आईयू ने 'आईयूएना' नाम से 150 मिलियन वॉन (लगभग 108,000 डॉलर) का दान दिया है, जिसमें से 62 मिलियन वॉन ईडन आई-विल को दिया गया है जो आत्मनिर्भर युवाओं का समर्थन करता है, और 90 मिलियन वॉन हैन्सारंग गांव और हैन्सारंग विकलांग बाल केंद्र को दिया गया है जो बच्चों के लिए चिकित्सा और रीहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट का समर्थन करता है।
 
जिन का बच्चों को प्यारा सा तोहफा
बीटीएस के जिन ने भी इस अवसर पर 100 मिलियन वॉन (लगभग 72,000 डॉलर) का दान सियोल असन मेडिकल सेंटर के बच्चों के अस्पताल को दिया है। जिन ने कहा, "मेरा दिल हमेशा दुखता है जब मैं बीमार बच्चों को देखता हूं। मैंने यह छोटा सा दान किया है ताकि वे जल्दी से ठीक हो सकें और खुशी से खेल सकें"। साथ ही आई यू ने भी  चिल्ड्रेनस डे  के अवसर पर दान किया हैं । आपको बता दें कि इन दानों का उद्देश्य बच्चों के लिए चिकित्सा सेवाओं और सुविधाओं में सुधार करना है। आईयू और जिन के दान से बच्चों के इलाज और देखभाल में मदद मिलेगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
 
दिल को छू लेने वाली पहल
आईयू और जिन की इस पहल से अन्य लोगों को भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दोनों कलाकारों ने अपने दान के माध्यम से बच्चों के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया है।आईयू और जिन की इस पहल को प्रशंसकों और जनता ने बहुत पसंद किया है। उनकी इस दयालुता और सहानुभूति की प्रशंसा की जा रही है, और यह साबित हो रहा है कि वे न केवल अच्छे कलाकार हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शेफाली बग्गा और अभिषेक मल्हान की शादी की चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील्स

शेफाली बग्गा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि शेफाली जल्द ही मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हन उर्फ फुकरा इंसान से शादी कर सकती हैं।

तमिलनाडु की राजनीति में हलचल...विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने पहली बार खुलकर की बात, बोले - मैं हैरान...

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अभिनेता विजय के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजनीकांत ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लेकर बेहद हैरान थे और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। विजय की राजनीति में बढ़ती सक्रियता के बीच रजनीकांत का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast