Brijbushan vs Vinesh Phogat: बृजभूषण सिंह ने बताया विनेश क्यों मेडल से चूकीं ? गहरा सकता है विवाद

Brijbushan vs Vinesh Phogat: विनश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होते ही बृजभूषण सिंह को हमलावर होने का मौका मिला गया है। अब कोई दोराय नहीं कि बृजभूषण सिंह इसको लेकर आगे भी अपना हमला जारी रखेंगे। अब एक बार फिर उन्होंने विनेश फोगाट पर निशाना साधा है। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो सकता है। उन्होंने विनेश फोगाट के ओलंपिक मेडल न जीत पाने की वजह बता दी है।
क्या बोले बृजभूषण सिंह ?
विनेश और बजरंग के सियासी अखाड़े में पांव रखते ही बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर खेलों में भाग लेने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि फोगाट इसलिए पदक नहीं जीत सकीं क्योंकि भगवान ने उन्हें दंडित किया है। आपको बता दें कि विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
सवालों के बौछाड़
बृजभूषण शरण सिंह ने हमला करते हुए सवालों के बौछाड़ भी कर दिए उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया ने ट्रायल पूरा किए बिना एशियाई खेलों में भाग लिया। खेल के क्षेत्र में हरियाणा भारत का मुकुट है। उन्होंने लगभग ढ़ाई साल तक कुश्ती गतिविधियों को रोक कर रखा। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है तो वह बजरंग औऱ विनेश हैं। दोनों ने इसकी पटकथा लिखी और भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं।
विनेश और बजरंग की सियासी पारी शुरू
बता दें कि हरियाणा चुनाव करीब आते देख विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने भी राजनीति पारी की शुरूआत करने का फैसला किया और बीते 6 सितंबर को दोनों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि वो दोनों कांग्रेस का दामन थामेंगे। अब कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। वहीं बजरंग पुनिया को हरियाणा किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
Leave a comment