बॉलीवुड कपल मलायका अरोडा और अर्जुन कपूर के रिश्ते का सच क्या है? ये आज भी लोगों के लिए सस्पेंस बना हुआ है। हाला ही में अर्जुन कपूर का बर्थडे घर में जोर-शोर के साथ सेलिब्रेट किया गया। जिसमें फैलिमी के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए। मगर इस पार्टी में जो नजर नहीं आई वो हैं मलाइका अरोड़ा। अब लोग ऐसे कयास लगा रहे है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, अपने रिश्ते के मामले पर दोनों ने चुप्पी बना रखी है। ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर बर्थडे बैश में मलाइका अरोड़ का न पहुंचना लोगों के मन में फिर शक पैदा कर रहा है।
दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर के 39वें बर्थडे पर एक पार्टी रख गई, जिसमें मलाइका नहीं पहुंची। मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलें तब तेज हो गई है, जब बॉलीवुड डीवा, अर्जुन मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर नहीं आई। अर्जुन के जुहू स्थित घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें सितारों का जमावड़ा था,लेकिन उनकी लेडी लव नहीं पहुंची। जिसके बाद से ये चर्चाएं फिर तेज हो गई है कि क्या वाकई में दोनों अलग हो गए है।
अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में कौन-कौन पहुंचा
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल हुए थे। गेस्ट लिस्ट में अर्जुन के चचेरे जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवा, संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। लेकिन अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही मलाइका अरोड़ा कही नजर नहीं आई है।
कुछ समय पहले उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह
कई मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस इस पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन मलाइका नजर नहीं आई। अब दोनों की ब्रेकअप की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है,जो कुछ समय से फैल रही हैं। पिछले महीने, इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा था जब एक सुत्र ने पिंकविला को बताया कि दोनों अब अपनी-अपनी राह पर चल रहे हैं। इसके अलावा ये भी बात है कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी जैसा कुछ नहीं देखा गया है। अब भी दोनों को एक दूसरे के लिए पूरी रिस्पेट है।
Leave a comment