तिरंगे के रंग में रंगा बॉलीवुड, जानें कैसा रहा उनका अमृत महोत्सव

तिरंगे के रंग में रंगा बॉलीवुड, जानें कैसा रहा उनका अमृत महोत्सव

नई दिल्ली: हमारा पूरा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम की शुरूआत की थी। वही अब इस मुहिम में केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई स्टार आजादी के रंग में रंगते हुए नजर आ रहे है।

वहीं एक्टर आमिर खान ने अपने घर में तिरंगा फहराया है। इसके अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरूख खान ने भी इस जश्न का हिस्सा बन गए है। साथ ही शाहरूख खान ने अपने पत्नी गौरी खान और अपने बच्चों के साथ मिलकर अपने घर मन्नत में तिरंगा फहराया है। वहीं इस खास मौके की तस्वीर गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में शाहरूख खान की लाडली सुहाना खान को छोड़कर पत्नी गौरी औऱ दोनों बेटों को देखा जा सकता है।

वही अब बात करें बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। हालांकि कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर जवानों के साथ कुछ फोटो और वीडियो भी शेयर की हैं। कार्तिक ने अधिकारियों के साथ रस्साकशी खेलने से लेकर बंदूक के साथ पोज दे रहे है। उन्हें नाचते हुए और जवानों  के साथ रोटी बनाते हुए समय बिताया। वीडियो के अनुसार, उन्होंने कई गेम खेले, जिसमें रस्साकशी और यहां तक ​​कि अधिकारियों के साथ वीडियो गेम भी शामिल थे. एक वीडियो में वह रोटी बनाने वाली मशीन से हैरान और प्रभावित दिखे। उन्होंने अधिकारियों के साथ 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।

वहीं विक्की कौशल,सलमान खान,सिद्धार्थ मल्होत्रा,कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम के प्रोफाइल पर भारत का तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही अब देशभक्ति की बात करें तो इसमें अनुपम खेर कैसे पिछे रह सकते है। एक्टर ने ट्विटर पर भारतीय तिरंगे के साथ ना सिर्फ फोटो शेयर की बल्कि उस फोटो को अपनी प्रोफाइल भी लगाई है।वही अक्षय कुमार ने भी अपने घर पर भारतीय झंड़ा फहराया है।

 

Leave a comment