Bollywood: कंगना को पसंद आए दिल्ली के लड़के, जानें मुंबई के लड़कों के लिए क्या है उनकी राय

Bollywood:  कंगना को पसंद आए दिल्ली के लड़के, जानें मुंबई के लड़कों के लिए क्या है उनकी राय

नई दिल्ली: कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज से लोगों द्वारा जानी जाती है। जिसकी वजह से कहीं बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पडता है। ऐसे में एक फिर कंगना खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है। हालांकि इस बार उन्होंने अपनी लाइफ का स्ट्रगल के बारे में बताया है। रनौत ने एक इंटरव्यू में दिल्ली और मुंबई के लड़को के बारे में बात की है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली और मुंबईके लड़कों में जमीन आसमान का फर्क है।

 आपको बता दें कि कंगना की नई फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने के लिए इंटरव्यू कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू किया और इसमें उन्होंने सिर्फ अपने स्ट्रगल के बारे में बात नहीं की है, बल्कि दिल्ली के लड़कों की भी तारीफ की है। कंगना ने बताया कि वह 10 हजार रूपये लेकर दिल्ली आई थी। वह और उनकी 5-6 सहेलियां थी। और हम सभी के मेल फ्रेंड्स थे। कंगना ने बताया कि उन्हें हमने अपना ड्राइवर बनाया होता था। वो हमें घुमाने ले जाते थे, हमारे बिल भरते थे। दिल्ली के लड़के हमें घुमाने के लिए खूबसूरत जगहों पर ले जाते थे। जब मैं कमाने लगी तो कभी-कभी मैं भी पैसे देती थी।

 वहीं कंगना रनौत ने मुंबई के लड़कों के बारे में बताया कि जब वह दिल्ली से मुंबई गईं तो दोनों जगहों के कल्चर में जमीन-आसमान का फर्क था, जिससे उन्हें शॉक लगा। मुंबई के लड़के उन्हें दिल्ली के लड़कों से बहुत अलग लगे। कंगना के मुताबिक, अगर आपको मुंबई के किसी लड़के के साथ डेट पर जाना है तो आपको शेयर करके बिल भरना है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत अभी खुद को सिंगल बताती हैं, लेकिन उनका आदित्य पंचोली से लेकर अध्ययन सुमनऔर रितिक रोशन के साथ अफेयर के चर्चे रहे। कुछ हफ्ते पहले दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने रिवील किया था कि उनकी शादी नहीं हो पा रही है क्योंकि उनके बारे में अफवाह फैली हुई है कि वह लड़कों को पीटती हैं।

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत 'धाकड़' में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। इसमें दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपालभी हैं। 'धाकड़' को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है।

Leave a comment