सबसे उम्रदराज बन इस कुत्ते ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितनी है उम्र?

सबसे उम्रदराज बन इस कुत्ते ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कितनी है उम्र?

Bobi Worlds Oldest Dog: कुत्ते की सामान्यतः उम्र 12 साल की होती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी उम्र को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जिसके वो दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित कुत्ता बन गया। पुर्तगाल इस कुत्ते बॉबी की उम्र 1 फरवरी 2023 को 30 साल 266 दिन थी। 

रोफीरो दो एलेनटेजो ब्रीड का बॉबी पुर्तगाल के लीरिया प्रांत के कॉनकिरोज शहर के एक गांव में कोस्टा परिवार के यहां रहता है। यह मवेशियों की रखवाली करने वाला गार्जियन डॉग है। जिनकी उम्र आमतौर पर 12 से 14 साल होती है। लेकिन बॉबी उम्र के इस पड़ाव पार करते हुए सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता बन गया है।

 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के मुताबिक, बॉबी एक शुद्ध नस्ल राफीरो डो एलनतेजो ब्रीड का कुत्ता है। इस ब्रीड के कुत्‍ते भी औसतन 12 से 14 वर्ष तक ही जीते हैं। पर इतनी उम्र होने के बावजूद बोबी पूरी तरह से स्वस्थ है। अब तक का सबसे पुराना कुत्ता ऑस्ट्रेलिया का ब्लू था, जिसकी 1939 में 29 साल और पांच महीने की उम्र में मृत्यु हो गई थी।

1992 में हुआ जन्म
 
बोबी का जन्म 11 मई, 1992 को हुआ था। कोस्टा परिवार के एक सदस्य लियोनेल कोस्टा ने बताया है कि जब मैं आठ साल का था तो उनके पास कई कुत्ते थे। बॉबी के जन्म के बाद कई पिल्लों को न रख पाने की स्थिति में घर के बड़े लोगों ने कई पिल्लों को दफना दिया था लेकिन बोबी बच गया था। बोबी वहीं खाता है जो हम खाते हैं। वह जानवरों का स्पेसेफिक फूड खाने के साथ ही इंसानों के लिए दी जाने वाली चीजें भी मजे से खाता है।

Leave a comment