BMW Cars Price Hike: लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए अब जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्लू (BMW) ने भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 2 प्रतिशत तक का इजाफा करेगी। यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड्स की सभी कारों पर लागू होगी। कंपनी का कहना है कि यह फैसला मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और बढ़ती लागत को देखते हुए लिया गया है। रुपये की कमजोरी और लॉजिस्टिक खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाया गया है।
क्यों बढ़ाई जा रही कीमत?
बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में मजबूत मांग और बेहतरीन प्रोडक्ट रेंज के साथ लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलती आर्थिक चुनौतियों के बीच प्रीमियम क्वालिटी बनाए रखने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है।
बाजार में बढ़ रही बीएमडब्लू की मांग
भारत में बीएमडब्लू की कई लोकप्रिय कारें लोकल स्तर पर तैयार की जाती हैं। इनमें BMW 2 सीरीज कूपे, 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7, M340i और iX1 लॉन्ग व्हीलबेस जैसे मॉडल शामिल हैं। इन गाड़ियों का भारत में बड़ा बाजार है और ये प्रीमियम सेगमेंट में काफी पसंद की जाती हैं।
कंपनी ने शुरू किया कैंपेन
इसके अलावा कंपनी की कुछ हाई-एंड कारें भारत में पूरी तरह से इम्पोर्ट होकर आती हैं, जिन्हें CBU (Completely Built Unit) के रूप में बेचा जाता है। इनमें BMW i7, iX, M5, M4 Competition, M2 Coupe और XM जैसे मॉडल शामिल हैं। हाल ही में BMW ने अपना समर सर्विस कैंपेन 2026 भी शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत कंपनी ग्राहकों को कई फ्री सर्विस और चेकअप की सुविधा दे रही है। इसमें एयर कंडीशनिंग फिल्टर की जांच, एयर फिल्टर और टायर कंडीशन चेक शामिल हैं।
क्या है कंपनी का उद्देश्य?
इसके साथ ही नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल्स के लिए फ्री बैटरी चेकअप भी दिया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य है कि किसी भी तकनीकी समस्या को पहले ही पहचान लिया जाए ताकि ग्राहकों को बाद में परेशानी न हो। सर्विस पर भी छूट दी जा रही है, जिसमें एसी फ्यूमिगेशन पर 10 प्रतिशत और एयर कंडीशनिंग रिपेयरिंग के लेबर चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट शामिल है।
Also read: बिजली बिल ही नहीं, बढ़ सकता है अस्पताल का खर्च भी, 16°C पर AC चलाने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान