BLA Audio Release On Train Hijack: बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सरकार और सेना के नाक में दम कर रखा है। जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक हुए 24 घंटे से अधिक का समय बित गया है लेकिन अभी तक विद्रोहियों के कब्जे से बंदियों को छुड़ाने में पाक सेना असफल रही है। अभी भी करीब 100 से अधिक यात्री BLA के गिरफ्त में है। वहीं बलूचिस्तान के कई जगहों पर एकसाथ हमले हो रहे हैं। बुधवार शाम को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर करीब 200 ताबूत ले जाते देखा गया है। इस बीच BLA का एक नया ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो पाक सेना प्रमुख को धमकी देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही जारी किए गए ऑडियो में BLAने पाक सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
BLA ने ऑडियो में क्या कहा?
बलोच लिबरेशनि आर्मी के द्वारा जारी किए गए ऑडियो में ट्रेन को हाईजैक करने के पीछे का कारण बताया गया है। ऑडियो में बलोच विद्रोही कहता है, 'पाकिस्तान सेना के अत्याचार और बलूचिस्तान प्रांत के संसाधनों के शोषण ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया। दशकों से पाकिस्तानी सेना द्वारा शोषण किया जा रहा है। हम जो युद्ध लड़ रहे हैं वो न्याय और अस्तित्व की लड़ाई है। यह युद्ध बलूचिस्तान के माताओं और बहनों के लिए है। मातृभूमि के लिए अपना खून बहा रहे हैं।'गौरतलब है कि इस वक्त BLAके मुखिया डॉ. अल्लाह नजर एक गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर हैं। वो बालूचिस्तान के उस क्षेत्र से आते हैं जो कभी सबसे संसाधन संपन्न क्षेत्र था, जो अब गरीबी से जूझ रहा है। बलोचों के विद्रोह के पीछे सालों की गुलामी और शोषण है।
मंगलवार को सरकार को दी थी चेतावनी
मंगलवार को ट्रेन हाईजैक करने के बाद बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जेयंद बलूच ने कहा था, 'बलूच लिबरेशन आर्मी ने मश्कफ, धादर, बोलन में एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। सैनिकों ने तुरंत ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।'इसके अलावा बीएलए ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि एयर स्ट्राइक तुरंत नहीं रुकी तो अगले एक घंटे के अंदर सभी 100से ज्यादा बंधकों को मार दिया जाएगा। पाकिस्तानी राज्य के सामने एक महत्वपूर्ण फैसला है या तो वह हवाई हमलों को रोककर सुरक्षित रिहाई के लिए बातचीत करे या फिर अपने 100से अधिक सैनिकों को मौत के घाट उतारने का जोखिम उठाए।बीएलए का दावा है कि पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आईएसआई और एटीएफ के सभी कर्मी, जो पंजाब में छुट्टी पर हैं। उन्हें बंधक बनाया गया है। महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया गया है।
Leave a comment