BIHAR: JDU या BJP फैसला आज, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का कौन होगा विजेता

BIHAR:  JDU या BJP फैसला आज, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का कौन होगा विजेता

पटना:  बिहार के मुजफ्फरपुर जिल के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की आज घोषणा की जाएंगी।  मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटों को गिनती शुरू हो जाएगी और दोपहर तक नतीजे साफ हो सकते है। वहीं बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद महागठबंधन के लिए ये काफी ज्यादा महत्वपूर्व रहने वाले है। इस उपचुनाव से आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों की एक झलक देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता की संख्या कुल 311728 हैं। इसमें पुरूषों की संख्या 164474 बताई गई है। वहीं 146505 हैं। वहीं इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। लेकिन मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच चल रहा है। सात ही बिहार में सत्ता के सेमीफानइल के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस सीट पर केदार प्रसाद गुप्ता (बीजेपी), मनोज कुमार सिंह (मनोज कुशवाहा) जेडीयू, उपेंद्र साहनी (राष्ट्रीय जन जन पार्टी), काली कांत झा (SUCI), नीलाभ कुमार (VIP), मो. गुलाम मुर्तुजा (AIMIM), संजय ठाकुर (आदर्श मिथिला पार्टी), सुख देव प्रसाद (जन जन पार्टी), आलोक कुमार सिंह (निर्दलीय), दिनेश कुमार राय (निर्दलीय), विनोद कुमार राय (निर्दलीय), शेखर सहनी (निर्दलीय) और संजय कुमार (निर्दलीय) चुनाव लड़ा। इन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा।

Leave a comment