Search KhabarFast

Press ESC to close

Voter Adhikar Yatra in Bihar: ‘हरियाणा और बाकी प्रदेशों में भी 'वोट चोरी' का सबूत देंगे’ भाजपा और चुनाव आयोग पर एक बार फिर बरसे राहुल गांधी

Voter Adhikar Yatra in Bihar: ‘हरियाणा और बाकी प्रदेशों में भी 'वोट चोरी' का सबूत देंगे’ भाजपा और चुनाव आयोग पर एक बार फिर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Sitamandhi: बिहार के सीतामढ़ी में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमें मालूम है कि वे(NDA) बिहार में 'चुनाव चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने 'वोटर अधिकार यात्रा' यहां पर शुरू की है ताकि इन लोगों को पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है, सावधान है और भाजपा व चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देग। जो भी अधिकार आपको मिले हैं वह संविधान ने दिए हैं लेकिन यह भाजपा के लोग आपसे ये अधिकार छीनना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि BJP और चुनाव आयोग बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली है। BJP और चुनाव आयोग ये जान लें कि बिहार की जनता जागरूक है, वो इन्हें 'वोट चोरी' करने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बिहार ने अपनी पूरी ताकत 'वोटर अधिकार यात्रा' में डाल दी है। आज यहां का बच्चा-बच्चा ये कह रहा है कि नरेंद्र मोदी 'वोट चोरी' करते हैं।

‘BJP ने 'वोट चोरी' की है

कांगेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमने सबूत के साथ दिखाया है कि BJP ने 'वोट चोरी' की है। BJP के लोग ध्यान से सुन लें। हमने अभी सिर्फ एक विधानसभा का सबूत दिया है। आने वाले समय में हम लोकसभा, हरियाणा और बाकी प्रदेशों में भी 'वोट चोरी' का सबूत देंगे। हम ये साबित कर देंगे कि BJP-RSS 'वोट चोरी' कर ही चुनाव जीतते हैं।

BJP आपकी आवाज को दबाना चाहती है- राहुल गांधी

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया है, वो एक पवित्र किताब है। इसमें हमारे देश की सोच है, विचारधारा है। संविधान ने ही दलितों को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है, लेकिन BJP के लोग ये अधिकार आपसे छीनना चाहते हैं। बिहार में जो 65 लाख वोट कटे हैं, उनमें दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों के नाम हैं। अमीरों का नाम नहीं है। BJP आपकी आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन मैं ये साफ कह दूं- हम आपके साथ खड़े हैं, इन्हें आपकी आवाज दबाने नहीं देंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast