‘मैं किसी की निजी जिंदगी पर…’ तेज प्रताप से विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

‘मैं किसी की निजी जिंदगी पर…’   तेज प्रताप से विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2025:बिहार के पूर्व उप उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बंगाल दौरे के बाद वापस बिहार चुके हैं। इस दौरान उन्होंने परिवार में चल रहे विवाद पर सफाई दी। साथ ही बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। सबसे पहले उन्होंने परिवार में चल रहे विवाद पर कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का फैसला सर्वोपरि है। तेजस्वी यादव ने यह फैसला बिहार की भलाई को देखते हुए लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

इसके साथ ही बिहार में एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर बिहार में पूरी तरफ से विफल साबित हुई है। साथ ही बिहार में बढ़ते अपराधों को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि, 'बिहार की जनता अब थक चुकी है। मुख्यमंत्री किसी भी मुद्दे पर न अफसोस जताते हैं, न चर्चा करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने कहा, 'प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है. मुख्यमंत्री जनता की पीड़ा से पूरी तरह कटे हुए हैं। पीड़ितों से मिलने तक नहीं जाते। दो-दो उपमुख्यमंत्री सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने हाल ही हुए राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर रोज गोलियां चल रही हैं, चाहे  सचिवालय हो या फ्लाईओवर। यहां तक कि मुख्यमंत्री आवास के पास भी गोलीबारी हो रही है। यह सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

Leave a comment