Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Elections 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के देंगे बड़ा उपहार

Bihar Elections 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के देंगे बड़ा उपहार

Bihar Elections 2025बिहार में आज शाम पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने वाला है। इसी बीच राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, "माई-बहन मान योजना के तहत 14 जनवरी को एक साल का यानी 30,000 रुपए सीधे खातों में डालेंगे। सभी सरकारी कर्मचारियों का होम कैडर से 70 किलोमीटर की दायरे में ही ट्रांसफर पोस्टिंग हम लोग कराएंगे।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि "हमारी सरकार आएगी तो धान के MSP के अतिरिक्त 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा। गेहूं खरीद पर MSP के अतिरिक्त 400 रुपए प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा। सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त में दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा विषय बिहार बनाने का है। 14 जनवरी को, हम 'माई बहन मान योजना' के तहत महिलाओं के खातों में ₹30,000 जमा करेंगे।

हम पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं- तेजस्वी यादव

सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं। चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का यह आखिरी दिन है। लोग बदलाव के मूड में हैं। इस बार बिहार की जनता 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकेगी।सरकार बनने के बाद, मकर संक्रांति 14 जनवरी को, हम 'माई बहिन मान योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पूरे वर्ष के लिए 30,000 रुपये जमा करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast