Search KhabarFast

Press ESC to close

Voter Adhikar Yatra : नहीं रूक रहे राहुल गांधी, कर दिया एक बड़ा दावा, कहा- अब 'वोट चोरी' का 'हाइड्रोजन बम' आने वाला है

Voter Adhikar Yatra : नहीं रूक रहे राहुल गांधी, कर दिया एक बड़ा दावा, कहा- अब 'वोट चोरी' का 'हाइड्रोजन बम' आने वाला है

Voter Adhikar Yatra :बिहार के पटना में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में NCP, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था। तकरीबन 1 करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं। हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए क्यों? क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की। बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी।

राहुल गांधी ने कहा कि BJP के लोग अच्छी तरह सुन लें, आपने 'वोट चोरी' का 'एटम बम' देख लिया, अब 'वोट चोरी' का 'हाइड्रोजन बम' आने वाला है। बिहार एक क्रांतिकारी प्रदेश है। इसने पूरे देश को संदेश दिया है- हम 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने महात्मा गांधी जी की हत्या की, वही ताकतें अब संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही हैं। हम इन्हें संविधान की हत्या करने नहीं देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने कहा कि नया नारा चला है, 'वोट चोर, गद्दी छोड़', लोगों को अच्छा लग रहा है।चीन और अमेरिका में भी ये नारा खूब चल रहा है।

बिहार में गड़बड़ करने वाले लोगों को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है- तेजस्वी यादव

'मतदाता अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने जो कहा वही काम ये(NDA) 'नकलची' सरकार कर रही है। ये सरकार नकल तो कर सकती है लेकिन विजन और नई सोच नहीं ला सकती है। इसलिए आप लोगों को तय करना है कि आपको डुप्लीकेट मुख्यमंत्री चाहिए या ओरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में जो सरकार चल रही है, यह डबल इंजन की सरकार है, जिसका एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। आप लोगों को अपने मताधिकार की रक्षा करनी है। बड़ी चालाकी से फर्जी मतदाताओं का नाम भी जोड़ा जा रहा है। बिहार में गड़बड़ करने वाले लोगों को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast