Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बिहार में बदलाव का वक़्त है, माहौल है, लोग थक चुके हैं’ बिहार में केंद्र औऱ राज्य सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

‘बिहार में बदलाव का वक़्त है, माहौल है, लोग थक चुके हैं’  बिहार में केंद्र औऱ राज्य सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

चंडीगढ़बिहार के मोतिहारी जिले के गांधी मैदान में कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने 'हर घर अधिकार यात्रा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "वे(नीतीश कुमार) बुज़ुर्ग हैं, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी लेकिन इतना कहूंगी कि बिहार में बदलाव का वक़्त है, माहौल है, लोग थक चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग देख रहे हैं और अब बिहार में चुनाव का समय है तो घोषणाएं हो रही हैं, जब तीन साल में 27 पुल ढह गए और आप एक भी पुल नहीं बना पा रहे हैं तो आप किस बात की घोषणा कर रहे हैं। लोग पलायन कर रहे हैं, आप रोज़गार नहीं दे पा रहे हैं, पेपर लीक करके आपने शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल कर दिया... मैं जनता से कहूंगी कि हालात देखिए और समझिए कि ये क्या कर रहे हैं।

NDA की मुख्यमंत्री महिला रोजगारपर बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने NDA की मुख्यमंत्री महिला रोजगार की योजना पर कहा, "ये क्या है जो आप चुनाव से पहले पैसे दे रहे हैं? आप 20 साल से सरकार में हैं, 20 साल में महिलाओं के लिए आपने क्या किया? क्या 3 हजार रुपये कोई मानदेय होता है।  चुनाव से पहले आप कहते हैं 10 हजार रुपये ले लीजिए, आपने उन्हें बेवकूफ समझा है? मैं महिलाओं से कहती हूं कि अपनी शक्ति को पहचानो, आपको समझना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं। यह केवल चुनाव के लिए किया जा रहा है, चुनाव के बाद क्या होगा?।ये तो कह भी नहीं रहे कि ये हर महीने 10 हजार रुपये देंगे और मानदेय बढ़ाएंगे, इसलिए आप सोच समझकर वोट दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast