Manish Yadav Encounter In Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में अहले सुबह मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां कुख्यात अपराधी मनीष यादव और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में मनीष यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलीबारी में एक एसटीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है। जिसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के समीप की है
हजारों रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस अधिकारियों के बताया, कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वह कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। उस पर गोपालगंज जिले में कई हत्या के मामले दर्ज थे। मुखिया अरविंद यादव की हत्या के बाद गोपालगंज एसपी ने उस पर ₹50000 का इनाम रखा था। अपराधी मनीष यादव गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था ।
कई मर्डर का था आरोपी
वो हाल में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई मर्डर व संगीन अपराध में आरोपित रहा है। इस एनकांउटर की घटना के बाद गोपालगंज के एसपी खुद सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी जवान का भी हाल जाना। गोपालगंज के SPके अनुसार, जब STF मनीष यादव को पकड़ने पहुंची। तभी वो भागने लगा। इस दौरान मनीष यादव ने पुलिस पर गोली चलाई। जिसके जवाब में पुलिस ने पलटवार किया। इसी दौरान मनीष यादव को गोली लगी और वो मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Leave a comment