Search KhabarFast

Press ESC to close

‘प्रधानमंत्री तय करते हैं कि इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा? विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती’ भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

‘प्रधानमंत्री तय करते हैं कि इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा?  विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती’ भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Bihar: बिहार के मधुबनी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी। तो मैं सोचने लगा कि उन्हें कैसे पता कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे? यह एक अजीब बयान था। आज देश के सामने सच्चाई आ गई है कि वे (भाजपा) 'वोट चोरी' करते हैं। इसकी शुरुआत गुजरात से हुई, फिर 2014 में यह राष्ट्रीय स्तर पर आया और फिर दूसरे राज्यों में भी, मैं झूठ नहीं बोलता, मैं तभी कुछ कहता हूं जब मेरे पास तथ्य होते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री तय करते हैं कि इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा? वहां विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती। 2023 में BJP ने नया कानून बनाया कि इलेक्शन कमिश्नर पर कोई केस नहीं किया जा सकता। सवाल है- ऐसा कानून क्यों बनाया गया?, जवाब है- 'वोट चोरी' करवाने के लिए। उन्होंने कहा कि मेरी 'वोट चोरी' से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कुछ नहीं कहा।  ऐसा इसलिए क्योंकि जब चोर पकड़ा जाता है तो वह बिल्कुल चुप हो जाता है। उसे पता चल जाता है कि मैं तो फंस गया, अब पकड़ लिया गया हूं।

हिंदुस्तान के हर नागरिक को एक वोट मिलेगा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में लिखा है  कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को एक वोट मिलेगा। अंबानी का बेटा हो या देश का गरीब युवा- दोनों को एक समान वोट मिलता है। अंबानी जैसे पूंजीपतियों को वोट की जरूरत नहीं है, बैंक के दरवाजे उनके लिए खुले हैं, उनका कर्ज माफ हो जाता है। देश में वोट की जरूरत गरीबों को है, क्योंकि इसके बिना आपको कोई अधिकार नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले जब लोगों के पास वोट नहीं था, तो कोई अधिकार भी नहीं थे। दलितों, पिछड़ों की सिस्टम में कोई भागीदारी नहीं थी, लेकिन आजादी के बाद संविधान ने सभी को हक और भागीदारी दी। इसलिए- जिस दिन वोट का अधिकार ख़त्म हो गया, उस दिन से लोगों के पास कोई शक्ति नहीं बचेगी। संविधान सिर्फ किताब नहीं है, हिंदुस्तान की शक्ति है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Anant Singh On Bankipur BYElection Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद, एक तरफ प्रशांत किशोर गदगद हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए के नेताओं का रिएक्शन लगातार आ रहा है। भाजपा से लेकर जदयू तक के नेताओं ने बांकीपुर की हार पर अपना बयान दिया है।

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast