Bihar news: बिहार के लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे एक परिवार पर अंधाधुंध गोली बरसा दी गई। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती करवीयी गया। फिलहाल 4 लोगों की हालात भी गंभीर बती जा रही है।
छठ घाट से लौट रहे परिवार पर बरसाई गोलियां
जानकारी के अनुसार, छठ घाट से लौट रहे एक परिवार के सदस्यों पर एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। परिवार के 6 लोगों को गोली लगी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दोनों सगे भाई बताए जा रहे है। 4 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले का बताया जा रहा है।
2 सगे भाईयों की मौत
इस मामले में पुलिस ने बताया कि आशीष चौधरी नाम का युवक अपने ही घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहा था। इसी से नाराज होकर युवक ने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की। इससे यह मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है।
Leave a comment