Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Election 2025: दिल्ली में आज आरजेडी और कांग्रेस की बड़ी बैठक, सीट बंटवारे को लेकर चर्चा संभव

Bihar Election 2025: दिल्ली में आज आरजेडी और कांग्रेस की बड़ी बैठक, सीट बंटवारे को लेकर चर्चा संभव

Bihar Election 2025: इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे, जिसमें राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना है। यह बैठक महागठबंधन की एकता और आगामी चुनाव में बेहतर समन्वय के लिए अहम मानी जा रही है। बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित हैं, और दोनों दल गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

'यह एक औपचारिक बैठक है- मनोज झा

बैठक पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, 'यह एक औपचारिक बैठक है। अगर हम कांग्रेस पार्टी के सहयोगियों को देखें तो आरजेडी अब तक की सबसे पुरानी सहयोगी रही है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बिहार के संपूर्ण परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है और चूंकि चुनाव में अब लगभग 6-8 महीने का समय रह गया है, इसलिए इस पर चर्चा की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast