Search KhabarFast

Press ESC to close

पवन सिंह की पत्नी ज्योति को लेकर चिराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- चुनाव लड़ना सबका हक

पवन सिंह की पत्नी ज्योति को लेकर चिराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- चुनाव लड़ना सबका हक

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नेता-अभिनेता वोट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस चुनाव में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में उतरी हैं। वो काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। ज्योति सिंह घर-घर जाकर जनता से उन्हें एक मौका देने की गुहार लगा रही हैं। वहीं, अब चिराग पासवान ने उनके चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले चिराग पासवान?

चिराग पासवान से पूछा गया कि पवन सिंह की पत्नी निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतर गई हैं इसे लेकर आप क्या कहेंगे उन्होंने कहा कि हर किसी को हक है उम्मीदवार के रूप में वह चुनाव लड़े। किसी दल से सीट मिले ना मिले, वो निर्दलीय उतर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह को लेकर कहा था कि उन्हें उनके इलेक्शन लड़ने से कोई दिक्कत नहीं है। हर किसी को चुनाव लड़ने का हक है।

पवन सिंह की हुई तारीफ

चिराग पासवान और पवन सिंह बक्सर की रैली में एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगते नजर आए। इस दौरान चिराग पासवान ने पवन सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप सभी पवन भाई से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए इनकी इतनी लोकप्रियता है। आप सभी इसी तरह इन्हें प्यार देते रहें।

पवन सिंह बने एनडीए के प्रचारक

बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह एनडीए के प्रचारक के तौर पर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह जहां भी जाते हैं, उनसे मिलने हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। बात करें ज्योति सिंह की तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेला है। वह चुनाव जीतने के लिए हर तरीके को अपना रही हैं। चुनाव के बीच उन्होंने शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों को जिस तरह उजागर किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। देखना होगा कि इस चुनाव में वह जनता का दिल जीत पाती हैं या नहीं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपका काम पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा', दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से टूटे विराट कोहली

नाना पाटेकर को 'भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज' बताते हुए कोहली ने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

'पता नहीं कल मैं यहां रहूंगा या नहीं...', निधन से चार दिन पहले नाना पाटेकर का आख़िरी भाषण

गोवा टूरिज्म के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें आखिरी बार नाना पाटेकर को सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 04 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में नाना ने पूर्व सीएम और अपने करीबी दोस्त रहे मनोहर पर्रिकर को याद किया और मौत के बारे में बात करते हुए सुना गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast