
Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अभी भी घर में 9 कंटेस्टेंट हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले 2 हप्तों में 4 कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकते हैं। ऐसे में शो में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है जहां देखते को मिलेगा घर में मौजूद 9 में से 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट किए जाएगें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर पूरा बिग बॉस का घर इस हफ्ते नॉमिनेट हुआ है।
घरवालों को भी ये जिम्मेदारी
दरअसल घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ इस दौरान अपने साथी घरवाले को बचाने की जिम्मेदारी दूसरे कंटेस्टेंट को दी गई।लेकिन अपने साथियों को बचाने की जगह सभी ने अपने साथी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। मन्नारा चोपड़ा को उनके दोस्त विक्की जैन और आयशा खान ने घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। मन्नारा के बाद अरुण महाशेट्टी को विक्की, आयशा के साथ-साथ मुनव्वर फारूकी और ईशा मालवीय ने भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया।
अंकिता हो गई थी सुरक्षित
अरुण नॉमिनेट होने के बाद ईशा को अभिषेक कुमार ने तो ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ को आयशा, मुनव्वर और अभिषेक ने नॉमिनेट किया। इसके बाद आयशा खान को ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वरा फारूकी और विक्की जैन ने नॉमिनेट किया, विक्की जैन को आयशा, अरुण और अभिषेक ने, मुनव्वर फारूकी को आयशा, अरुण और समर्थ ने तो अभिषेक को अरुण, समर्थ, ईशा और विक्की ने घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। इस पूरे नॉमिनेशन टास्क में कप्तान होने की वजह से अंकिता को शुरुआत में ही बिग बॉस की तरफ से सुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
Leave a comment