राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो फिर बना लेंगे कृषि कानून

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का बड़ा बयान, जरूरत पड़ी तो फिर बना लेंगे कृषि कानून

नई दिल्लीकृषि कानून को लेकर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा है कि अगर आगे जरूरत पड़ी तो दोबारा कानून बनाया जाएगा|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती पर तीनों विवादास्परद कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था| कानून वापसी की वजह बताते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसानों को समझा नहीं सके, इसलिए कानून वापस ले रहे है|

प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के बाद एक तरफ जहां किसान संगठन और विपक्षी दल सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ इन कानूनों को फिर से लाए जाने की आवाज भी उठ रही हैं| राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोबारा ऐसे कानून बना सकते हैं| किसान संगठन भी इस बात का अंदेशा जता चुके हैं| इसलिए उनका कहना है कि जब तक संसद से कानून वापसी पर मुहर नहीं लगती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा|

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में था| कोशिश की सकारात्मक पक्ष किसानों को समझा देंगे लेकिन किसान आंदोलित थे। अंत में सरकार को यह लगा कि क़ानून वापस लेकर फिर दोबारा कानून इस संबंध में अगर बनाने की ज़रूरत पड़े तो किया जाएगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, ''तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा सकारात्मक दिशा में एक कदम है। साहस और हिम्मत के साथ कानूनों को निरस्त करने का कार्य प्रशंसनीय है।'' उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस लेने के लिए किसानों की तरफ से आंदोलन होता रहा जिससे देश में एक विचित्र स्थिति पैदा हो गई थी जो अब खत्म हो जाएगी।

Leave a comment